Edition

पटना में एनडीए की बैठक नित्यानंंद राय ने कहा विकसीत बिहार के लिए सरकार और संगठन मिलकर काम करें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना:बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि विकसित बिहार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार और संगठन आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह बैठक आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठनात्मक मजबूती तथा विकास योजनाओं की समीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में NDA के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
ऑपरेशन सिंदूर का किया उल्लेख
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना पहले से अधिक मजबूत और सक्षम हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया, जिसकी सराहना देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बांकीपुर उपचुनाव पर जताया भरोसा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नित्यानंद राय ने विश्वास व्यक्त किया कि NDA प्रत्याशी की शत-प्रतिशत जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र में जनता के बीच लगातार काम किया है और जनता उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानती है। इसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा।

मानवाधिकार न्यूज डैक्स

Leave a Comment

और पढ़ें