Edition

भाकपा-माले का संवाददाता सम्मेलन, SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पटना : भाकपा-माले की ओर से पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी नेताओं ने गंभीर सवाल उठा

आरोप एस आई आर के द्वारा वोटर लिस्ट से हटाए गए मतदाताओं के नाम

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। भाकपा-माले ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। पार्टी का कहना है कि SIR के दौरान जिन मतदाताओं के नाम कथित रूप से गलत तरीके से हटे हैं, उनके मताधिकार की बहाली सुनिश्चित की जानी चाहिए।

भाकपा-माले नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम हटाए जाने से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच और प्रभावित मतदाताओं की शिकायतों की सुनवाई जरूरी है। हालांकि, चुनाव आयोग और बिहार सरकार की ओर से SIR प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों को लेकर अलग पक्ष रखा गया है।

पार्टी की ओर से बताया गया कि 1 अक्टूबर को पटना के IMA हॉल में जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें उन लोगों की बात सुनी जाएगी, जिनका दावा है कि SIR के दौरान उनका नाम मतदाता सूची से हट गया और वे मतदान नहीं कर सके। भाकपा-माले ने पहले भी इस मुद्दे को लेकर ऐसी जन-सुनवाई आयोजित करने की घोषणा की थी।

पार्टी नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा की जानी चाहिए।

पटना से अमित कुमार की  रिपोर्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment