हाजीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा कार्यकाल के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर पंचायत में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के तहत 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 183, 184 एवं 315 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री रविंद्र सिंह ने आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं लाभार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सेविका नेहा कुमारी, अंजू कुमारी एवं प्रीति कुमारी, सहायिका चंचल कुमारी, अंजली कुमारी एवं सीमा कुमारी तथा लाभार्थियों अनीता देवी, सुनीता कुमारी, संगीता देवी एवं विभा देवी को सम्मानित किया गया।
आंगनबाड़ी से मिलने वाले लाभ पर दी गई जानकारी
इस अवसर पर लाभार्थियों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने कविता, पेंटिंग, खेल एवं गीत सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
लाभार्थी माताओं एवं बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उनके बच्चों एवं परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), स्वास्थ्य एवं टीकाकरण तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित अन्य योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड सदस्य गणेश साह, दिनेश साहनी, अशोक साह, नागा साह एवं अंकित कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मानवाधिकार डैक्स





