पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 138वां संस्करण आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना।
मन की बात में मिला जनगणना पर देशवासियों को संदेश
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी अपने मन की बात के जरिए देशवासियों को एक नया संदेश देते हैं जिससे कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिलती है।
बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता की उपस्थित
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू, संजीव चौरसिया, विधान पार्षद देवेश कुमार, शीला पंडित, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहिब्बुल हक, प्रदेश मंत्री सुनील राम, सह मीडिया प्रभारी अमित बबलू सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कई सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रह
पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट





