Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

July 27, 2024 12:11 pm

धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी चित्रगुप्त पूजा में हुए सम्मिलित

हाजीपुर :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में चित्रगुप्त सेवा समिति डाक बंगला रोड हाजीपुर के द्वारा भगवान चित्रगुप्त पूजा उल्लास पूर्वक मनाया गया.चित्रगुप्त सेवा समिति डाक बंगला रोड 46वां वर्ष पूजन मनाया.

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस हुए चित्रगुप्त पूजा में शामिल कहा कलम लिखती है इतिहास और बनती है सभ्यता- पारस

चित्रगुप्त पूजा में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पूजन में शामिल हुए उन्होंने कहा कि श्री चित्रगुप्त जी महाराज से आशीर्वाद प्रदान की और कहा कलम के द्वारा लिखकर इतिहास बनाया जाता है और यही से सभ्यता का निर्माण होता है. उन्होंने कहा कि लाठी के मार से तो लोग ठीक हो सकते हैं लेकिन कलम के मार से कोई जल्दी ठीक नहीं होता उन्होंने पूजन समाप्ति के बाद प्रसाद भी ग्रहण किया.

डीएसपी मुख्यालय देवेंद्र प्रसाद,रेल विजिलेंस ऑफिसर के.एन.सहाय और आयोजन करता रंजीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मंत्री को अंग वस्त्र और भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का प्रतीक चिन्ह देखकर किया सम्मानित

आयोजन समिति में उपस्थित लोगों ने श्रद्धा भक्ति पूर्वक श्री चित्रगुप्त जी महाराज का पूजन किया और उनसे अपना आशीर्वाद ग्रहण किया इस अवसर पर समिति के संयोजक कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय युवा महामंत्री रंजीत श्रीवास्तव डीएसपी मुख्यालय देवेंद्र प्रसाद, रेल विजिलेंस ऑफिसर के एन सहाय ने संयुक्त रूप से केंद्रीय मंत्री को अंग वस्त्र एवं बुके और भगवान चित्रगुप्त की प्रतीक चित्र देकर सम्मानित किया.

आयोजन समिति में उपस्थित लोगों ने किया पूजन लिया श्री चित्रगुप्त जी महाराज से आशीर्वाद

आयोजन समिति के सदस्य और उपस्थित लोगों ने श्री चित्रगुप्त जी महाराज का श्रद्धा भक्ति पूर्वक पूजन किया और उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया .

इस अवसर पर मुख्य रूप से निकेत कुमार सिन्हा पूर्व उपसभापति नगर परिषद हाजीपुर हेमलता वर्मा पूर्व पार्षद डॉक्टर के के सिन्हा, शहर के मशहूर डॉक्टर रंजन, उमाशंकर प्रसाद वर्मा ,संजीत कुमार, कातीब, विजय श्रीवास्तव ,डॉक्टर प्रवीण,डॉक्टर प्रियंका, घनश्याम कुमार दाहा, अमरदीप फूलन ,जिला विधि संघ के उपाध्यक्ष राजकुमार दिवाकर, और वृंदावन के राधेश्याम बाबा, प्रवीण कुमार,दिनेश रंजन सिन्हा,धर्मेंद्र कुमार, चंदन गांधी विक्रम चौधरी इंदु भूषण सिंह पूर्व उपसभापति विजय लाल , सांसद अजय निषाद। महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन।सभापति संगीता कुमारी और शहर के अन्य लोग भी शामिल थे.

वहीं शहर में प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर जो चित्रगुप्त घाट पर स्थित है वहां भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई चित्रगुप्त पूजा और किया गया भोज का आयोजन

प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में पूजा करते आयोजन समिति के सदस्य पुनील कुमार उर्फ गुड्डू

चित्रगुप्त घाट पर स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में भी श्रद्धा भक्ति पूर्वक चित्रगुप्त पूजा हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से मनाई गई चित्रगुप्त पूजा में प्रसाद वितरण के साथ भोज का भी आयोजन किया गया चित्रांश परिवार मंदिर में उपस्थित होकर श्रद्धा भक्ति पूर्वक स्थापित श्री चित्रगुप्त जी महाराज की मूर्ति का पूजन किये और प्रसाद ग्रहण किये

विज्ञापन
0
0

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल