Edition

बिहार में कॏसी का जलस्तर बढ़ा,खुले बराज के फाटक

सुपौल: कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही मानसूनी बारिश का असर अब नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। रविवार को कोसी नदी के जलप्रवाह में वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद पानी की निकासी और प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए कोसी बराज के 17 फाटक खोले गए।

प्रशासन हुआ अलर्ट

जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी और अभियंता स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। विशेष रूप से तटबंधों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

नेपाल के पहाड़ी और जलग्रहण क्षेत्रों में होने वाली बारिश का सीधा असर कोसी नदी के प्रवाह पर पड़ता है। मानसून के दौरान अचानक जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के कारण सुपौल सहित कोसी क्षेत्र के तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाती है।

 प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमों को बदलती स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने और अनावश्यक रूप से नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास नहीं जाने की सलाह दी जाती है। आने वाले समय में जलप्रवाह में होने वाले बदलाव पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

मानवाधिकार डैक्स

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment