Edition

जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनपुर: सोनपुर अनुमंडल के अंतर्गत पहलेजा थाना क्षेत्र के एक महिला ने स्थानीय थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी एवं मानसिक प्रताड़ना की गई। पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

 प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की

महिला ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail