हाजीपुर: भारतीय जनता पार्टी के वैशाली दक्षिणी जिला संगठन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
वैशाली दक्षिणी के जिला प्रवक्ता बनाए गए रमण वर्मा
भारतीय जनता पार्टी के वैशाली दक्षिणी जिला संगठन में रमन वर्मा को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा वैशाली दक्षिणी के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा द्वारा आज जारी पत्र में रमन वर्मा को यह दायित्व प्रदान किए जाने की जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने रमन वर्मा के अनुभव, सक्रियता एवं कार्यक्षमता मे विश्वास जताया और कहा की उनके अनुभव से संगठन को लाभ मिलेगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
रमन वर्मा पेशे से अधिवक्ता हैं और पत्रकारिता से भी जुड़े हुए हैं। जिला प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी के साथ उनका कार्य पार्टी संगठन और मीडिया के बीच संवाद से संबंधित रहेगा।
पार्टी के प्रति व्यक्त किया आभार
रमन वर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
मानवाधिकार डैक्स





