Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

July 27, 2024 1:29 pm

झारखंड में जदयू के प्रदेश महासचिव बने श्रवण कुमार और प्रवक्ता सागर

रांची: झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने कमिटी का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी की है। इस सूची में 4 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 3 प्रवक्ता और विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि आगे चलकर और भी लोगों को संगठन में जोड़कर कमिटी का विस्तार किया जाएगा। झारखंड को तीन प्रभारी मिले है और सभी संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जिला से लेकर पंचायत तक संगठन को मजबूत करना है। पदाधिकारियों को जो दायित्व दी गई है, उसका निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। सूची जारी करने के दौरान बिहार के विधान पार्षद और झारखंड जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह, महासचिव श्रवण कुमार और प्रवक्ता सागर कुमार मौजूद रहे।

0
0

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: wetter morgen Delhi

राशिफल