पटना: एनडीए गठबंधन के घटक दल के रूप में राष्ट्रीय लोजपा पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने ही कार्यालय में काम कर रही महिला कर्मी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया और उसे महिला का आरोप है कि उसके साथ स्वयं सुनील सिंह और उनके बॉडीगार्ड के द्वारा गुंडागर्दी किया गया
अपने साथ में रहने के लिए देते थे कई तरह का प्रलोभन महिला नहीं मानी तो बात मारपीट पर मामला दर्ज
महिला ने सीधे तौर पर राष्ट्रीय लोजपा पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा वहां पर काम करने वाली कई लड़कियों को कई तरह का प्रलोभन दिया जाता था मुझे भी प्रलोभन दिया गया पर जब मैं नहीं मानी तो मेरे साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार के साथ गाली गलौज और मारपीट तक की घटना को अंजाम दिया गया.
यह वीडियो आज का है पटना के किदवई पूरी इलाके में होटल रेड वेलवेट के गेट के पास का है. राष्ट्रीय लोजपा पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह एक लड़का और एक लड़की के साथ धक्का- मुकी रहे थे.इस दौरान सुनील सिंह के साथ बिहार पुलिस के जवान के रूप में बॉडीगार्ड भी था और सुनील सिंह के साथ कई उसके लोग भी थे .लड़का लड़की उसी के ऑफिस के एम्पलाई बताई जा रहे है
लड़की का आरोप
लड़की का आरोप है कि सुनील सिंह ने उसे मारा भी है.रोड पर लड़के को सुनील सिंह खींचता हुआ भी इस वीडियो में दिखाई दे रहा है .लड़का लड़की अभी बुद्ध कॉलोनी थाने में सुनील सिंह के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज करवाया है
एएसपी ने इस मामले लिया संज्ञान
एसएसपी इस मामले का संज्ञान लिया . सुनील सिंह एनडीए गठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोजपा पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील सिंह पर यह गंभीर आरोप लग रहा है. खुलेआम शाम के सारे 6:00 बजे के करीब यह घटना हुआ है.
होटल के सीसीटीवी में पूरा मामला के कैद
होटल के सामने भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसमें यह पूरा फुटेज आ जाएगा. खुलेआम एनडीए गठबंधन के घटक दल का कोषाध्यक्ष सुनील सिंह गुंडागर्दी करते हुए इसमें दिखाई दे रहा है और अपने बॉडीगार्ड का भी सहारा और अपने लोगों का सहारा लेकर रोड पर इस तरह का काम कर रहे है इस कारण से वहां पर काफी जाम भी लग गया
