नई दिल्ली: NEET और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया। बाद में सभी को अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया और लगभग तीन घंटे बाद रिहा कर दिया गया।
इस बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी NEET आंदोलन पर चर्चा की अपनी मांग से पीछे हट गए। वहीं कांग्रेस ने छात्रों के मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। दूसरी ओर कांग्रेस ने छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर सरकार की आलोचना की। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।
मानवाधिकार संदेश डेक्स









