केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या की साजिश, युवक बोला- महाशिवरात्रि पर मार देंगे गोली, 3 साल से सपना देख रहा हूं

नित्यानंद राय को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ IT एक्ट के तहत नगर थाने में FIR भी दर्ज किया गया है।

हाजीपुर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बदमाश केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को गोली मारने की बात कर रहा है। कह रहा है कि नित्यानंद राय की सुपारी ले लेता हूं। 2 गोली दाग दूंगा। इसके बाद वो कहता है कि महाशिवरात्रि पर गोली मार दूंगा। 3 साल से यही सपना देख रहा हूं।

वीडियो बीते 2 दिनों से वायरल हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान 28 वर्षीय माधव कुमार उर्फ माधव झा के रूप में हुई है। वह वैशाली जिले के गोरौल का रहने वाला है।

वीडियो की भनक लगते ही पुलिस एक्टिव हो गई और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस वीडियो में दिख रहे बाकी युवकों की तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नित्यानंद राय को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ IT एक्ट के तहत नगर थाने में FIR भी दर्ज किया गया है।

Show More

Related Articles