आज का राशिफल: यहां जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
आज से साल का दसवां महीना शुरू हो रहा है. आज 1 अक्टूबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार कर्क राशि में होगा.

आज से साल का दसवां महीना शुरू हो रहा है. आज 1 अक्टूबर दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार कर्क राशि में होगा. अपनी राशि में चल रहे चंद्रमा जहां मजबूत स्थिति में हैं वहीं चंद्रमा से सातवीं राशि में गुरु की स्थिति होने से आज गजकेसरी नामक शुभ योग भी बना है. ऐसे में महीने का पहला दिन कर्क और सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा.
मेष – आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आराम तथा आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यक्रमों में भी समय व्यतीत होगा। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में अच्छा माहौल रहेगा।
वृष – आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा व आत्म बल का संचार महसूस करेंगे। परंतु दूसरे के निर्णय की अपेक्षा अपने निर्णय को अधिक प्राथमिकता दें। आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई वाद विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का उचित समय है।
मिथुन – आज अधिकतर समय रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। घर में नवीनीकरण तथा सजावट संबंधित कामों की रूपरेखा बनेगी। साथ ही बच्चों की तरफ से करियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
कर्क – आज ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी रूचि रहेगी। युवाओं को करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने के योग हैं।
सिंह – प्रॉपर्टी के लेन-देन की योजनाएं बनेंगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। आपसी मेलजोल से खुशी का माहौल रहेगा। आपकी विशेष प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। जिससे समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
कन्या – अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी महसूस होगी। घर में भी मांगलिक कार्य से संबंधित योजनाएं बनेंगी। लाभदायक यात्रा का भी योग बन रहा है, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में सुधार संबंधी शुभ अवसर भी प्राप्त होंगे।
तुला – ग्रह गोचर तथा भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में हैं। परंतु इनका उपयोग करना आपके कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। पैतृक संपत्ति संबंधी लाभ हो सकता है। लाभदायक यात्राएं पूरी होंगी तथा आमदनी के रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्य करने के लिए समय उत्तम है। धार्मिक तथा सामाजिक क्रियाकलापों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। इस समय निवेश करने की जो योजनाएं बना रहे हैं, आपके भविष्य के लिए बहुत ही सहायक साबित होगी।
धनु – आज किसी प्रभावशाली या राजनैतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी। उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपके काम स्वतः ही बनते जाएंगे। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत ना करें।
मकर – आज रुके हुए पुराने काम पूरे हो सकते हैं इसलिए सकारात्मक होकर अपने कामों के प्रति एकाग्र रहें। काफी समय से रुकी हुई पेमेंट मिलने से भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे काफी हद तक खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे।
कुंभ- गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है। तो आज उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें क्योंकि ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल है। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी।
मीन- आज आपके लिए फैसले सही साबित होंगे। इसलिए दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। अगर किसी संबंधी से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। इस समय गृह स्थितियां तथा भाग्य दोनों आपके पक्ष में काम कर रहे हैं।