पटना: 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी को किया गिरफ्तार

बीती रात आलमगंज थाना क्षेत्र के नीम की भट्टी मोहल्ले में लाजो कुमार उर्फ रिशु नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बीती रात आलमगंज थाना क्षेत्र के नीम की भट्टी मोहल्ले में लाजो कुमार उर्फ रिशु नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया था। पटना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बेहतर काम करते हुए 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया है। गौरतलब है कि हत्या के बाद पुलिस ने मृतक के भाई कल्लू पासवान के बयान पर 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। मृतक लाजो और लल्लू शाह के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक लाजो लल्लू साह से अपने पैसे की मांग कर रहा था। इसे लेकर 2 दिन पहले मोहल्ले में मारपीट भी हुई थी। लेकिन घर वालों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। बीती रात मृतक दवा लेने घर से बाहर निकला था। इसी दौरान फिर से पैसे का विवाद हुआ। विवाद के दौरान लल्लू साह ने लाजो पर पिस्टल से गोली चला दी। गंभीर अवस्था में लाजो को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पटना के एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पूरे मामले के पीछे पैसे का विवाद है। जिसकी वजह से हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी लल्लू शाह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। लल्लू शाह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Show More

Related Articles