नहीं रहे ‘रामायण के रावण’ अरविंद त्रिवेदी
अस्सी के दशक के सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण' में लंकेश्वर रावण के किरदार को जीवंत करने वाले अरविंद त्रिवेदी अब हमारे बीच नहीं रहे.

अस्सी के दशक के सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’ में लंकेश्वर रावण के किरदार को जीवंत करने वाले अरविंद त्रिवेदी अब हमारे बीच नहीं रहे. 83 वर्ष की उम्र में कल रात उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल ने कन्फर्म की. ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया. नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे.
आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।🙏💐
— Arun Govil (@arungovil12) October 6, 2021
इसके अलावे रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लाहिरी ने सुनाई. सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि बहुत दुखद खबर है, हमारे आपके सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.
Bahut dukhad Samachar hai ki Hamare Sabke Pyare Arvind bhai (Ravan of Ramayan) Ab Hamare bich Nahin Rahe😥 Bhagwan Unki Atma ko Shanti De…I am speechless I lost father figure, my guide, well wisher & gentleman … 🙏😥 pic.twitter.com/RtB1SgGNMh
— Sunil lahri (@LahriSunil) October 6, 2021
बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गुजराती रंगमंच से की थी. उन्होंने करीब 300 हिन्दी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है.
गौरतलब है कि दिवंगत अरविंद त्रिवेदी सन् 1991 में भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी रह चुके हैं.