सरहुल मोहत्सव विशाल शोभायात्रा का श्री महावीर मंडल ने स्वागत किया
ऐतिहासिक शोभायात्रा को सफल बनाने में सरना समिति और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया

रांची : श्री महावीर मंडल रांची के द्वारा स्वागत शिविर लगाकर सरहुल मोहत्सव के उपलक्ष्य में निकली गई विशाल शोभायात्रा का स्वागत किया गया। स्वागत शिविर में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू एवं राजीव रंजन मिश्रा उपस्थित थे। शोभायात्रा में शामिल सभी क्षेत्र के सरना धर्म गुरु को श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कैलाश केसरी ने माला और गमछा पहनाकर स्वागत किया एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा को सफल बनाने में सरना समिति और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। सरहुल शोभायात्रा के स्वागत करने वालो में राज किशोर, गोपाल पारीक, लंकेश सिंह, राहुल सिन्हा चंकी, डॉ. जीवाधन प्रसाद, सुनील रंजन सहाय, प्रकाश चंद्र सिन्हा, अमित सोनी, बाबूलाल ठाकुर, बलराम प्रसाद, अभिषेक चौधरी, राकेश सिंह, पुरुषोत्तम मालाकर, मनीष श्रीमाली समेत दर्जनों सदस्यो ने शोभायात्रा का स्वागत किया।