झारखंड के जेलों में कर्मचारियों के 2609 स्वीकृत पदों में 1644 हैं खाली
2020 में जेलों में झड़प की 160 घटनाएं हुईं

झारखंड के जेलों में कर्मचारियों के 2609 स्वीकृत पदों में 1644 हैं खाली
रांची : झारखंड के जेलों में कर्मचारियों की काफी कमी है। राज्य के जेलों में 2609 कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 1644 पद खाली हैं। यानी झारखंड में स्वीकृत कुल पदों का 63 प्रतिशत खाली है। वहीं देशभर के जेलों में 87,961 जेल कर्मचारियों का पद स्वीकृत है, जिसमें से 26,671 पद खाली हैं। राष्ट्रीय और झारखंड की तुलना करें तो यहां राष्ट्रीय औसत से दोगुने से ज्यादा पद खाली हैं। सांसद महेश पोद्दार के राज्यसभा में पूछे गए सवाल पर सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है।
महेश पोद्दार के पूछे सवाल पर सरकार ने बताया कि 2020 में जेलों में झड़प की 160 घटनाएं हुईं। इनमें से 83 फीसदी मामले तीन राज्यों मध्य प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के थे। इसके अलावा 2020 में जेलब्रेक के 30 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 22 राजस्थान में हुए।
किस राज्य के जेल में कितने पद खाली
राज्य स्वीकृत पद खाली पद
आंध्र प्रदेश 2640 797
असम 1188 3496
बिहार 5583 3496
छत्तीसगढ़ 2405 733
गोवा 274 95
गुजरात 3445 945
हरियाणा 4093 1362
हिमाचल प्रदेश 725 134
झारखंड 2609 1644
कर्नाटक 4234 1046
केरल 2242 182
मध्य प्रदेश 6902 1011
महाराष्ट्र 5065 767
मनिपुर 574 74
मेघालय 292 47
मिजोरम 431 116
नागालैंड 583 3
ओडिशा 2890 679
पंजाब 3739 1198
उत्तर प्रदेश 11478 5961
उत्तराखंड 1067 430
पश्चिम बंगाल 4594 1521
दिल्ली 3250 914