हीट वेव की चपेट में झारखंड के नौ जिले
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

रांची : झारखंड के नौ जिले हीट वेव की चपेट में हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और गिरिडीह जिले में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में सबसे अधिक तापमान डालटेनगंज में रिकॉर्ड किया गया। यहां का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। गुरुवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और गिरिडीह में, जबकि शुक्रवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की गुंजाइश नहीं है।