मंत्री चंपई सोरेन की तबियत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती, अस्पताल से डिस्चार्ज हुए
मंत्री चंपई सोरेन, कहा अब ALL IS WELL

– कुणाल षाडंगी ने कुशलक्षेम पूछा
रांची : झारखंड प्रदेश के परिवहन एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन बीमार हो गए हैं। तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्हें जमशेदपुर टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी टीएमएच गए। वहां उन्होंने चंपई सोरेन से कुशलक्षेम पूछा। मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता-कार्यकर्ता सोमवार को ही टीएमएच पहुंचने लगे थे। सोमवार को दोपहर बाद बहरागोड़ा के झामुमो विधायक समीर महंती भी अस्पताल पहुंचे थे। इनके अलावा झामुमो, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला सचिव लालटू महतो, जमशेदपुर के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो, धनाई मुर्मू, पिंटू रजक, सोनू आदि झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे। फिलहाल अभी उनका स्वास्थ्य ठीक है।
परिवहन, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन को टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर से डिस्चार्ज कर दिया गया। खुद मंत्री ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है। बताया कि डॉक्टरों के अथक प्रयास और सबों की प्रार्थना से वे अब कुशल हैं। अब चिंता वाली बात नहीं। अस्पताल के गेट पर कई मजदूर साथी इंतजार करते मिले। उन्हें आश्वस्त किया कि जबतक उनका आशीर्वाद उनके साथ है उन्हें कुछ भी नहीं हो सकता। गौरतलब है कि 4 अप्रैल को चंपई सोरेन को तबीयत खराब होने की स्थिति में अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। ट्विटर पर जानकारी देते बताया था कि लगातार चल रही जनसेवा और योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिशों के बीच उन्हें तबीयत थोड़ी खराब लग रही थी। इस कारण उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। उनके बीमार पड़ने की खबर पर सीएम हेमंत सोरेन सहित उनके समर्थकों ने कामना की थी कि वे जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा के अपने कार्यों में फिर से लगें। पिछले दिनों राजनगर और सरायकेला में चंपई सोरेन कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। कई सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्हें लू लगने की शिकायत महसूस हुई थी, जिसके बाद सोमवार को तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर में एडमिट होना पड़ा था।