जेठा नाग के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेठा नाग के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेठा नाग के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री प्रकाश ने श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व नाग एक समर्पित कार्यकर्ता थे जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन वनवासी समाज की सेवा में समर्पित कर दिया।
नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेठा जी के निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वनवासियों की सेवा उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा के भाव से किया। वनवासी समाज की संस्कृति,परंपरा के संरक्षण एवम उनकी उन्नति केलिय उन्होंने सदैव अपना योगदान दिया।
शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुन्द सहाय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी आदि शामिल है।
सभी ने उनकी आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की। कहा भगवान उनकी आत्मा को चरणों मे स्थान दें।
रिपोर्ट- अमर कुमार मिश्रा, रांची