चरम छू रही महंगाई के खिलाफ 7 से 13 अप्रैल तक होगा देशव्यापी आंदोलन : भाकपा माले

केंद्रीय कार्यकारिणी का निर्णय पार्टी का 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन झारखंड में होगा

रांची : बढ़ती महंगाई के खिलाफ सात से 13 अप्रैल तक भाकपा माले केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। महंगाई के साथ ही बेरोजगारी, निजीकरण को भी शामिल किया जाएगा। ये बातें भाकपा माले की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में कही गई। प्रेसवार्ता को माले के राष्ट्रीय मजदूर विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी शंकर, मो. सलीम, बगोदर विधायक विनोद सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन राष्ट्रव्यापी होगा। जिसका असर झारखंड राज्य में भी होगा। वहीं इस दौरान बताया गया कि केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी का 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन झारखंड में होगा। हालांकि इसके लिए फिलहाल जगह और तारीख तय नहीं है। पार्टी जल्द ही जगह व तिथि तय करेगी।

संविधान को कमजोर करने का प्रयोग जारी

वीपी शंकर ने बताया कि देश भर में संविधान को कमजोर करने का प्रयोग जारी है। कॉरपोरेट ताकतें देश में लोकतांत्रिक ताकतों को कमजोर कर रही है। महाधिवेशन का मुख्य विषय होगा। वहीं, अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी महाधिवेशन में चर्चा होगी। शंकर ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। लोगों के पास आय के साधन नहीं हैं। यहां तक की कोरोना महामारी के बाद से अबतक रोजगार सृजन पर कोई विशेष पहल नहीं की गई। इसके बाद भी सरकार जन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही। ऐसे में जनआंदोलन ही एकमात्र विकल्प है।

Show More

Related Articles