हेमंत सरकार में दलितों पर बढ़ा अत्याचार : अमर बाउरी

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की हुई बैठक

बैठक में 3 महीने के कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा

रांची : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। अमर बाउरी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में बोल रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राज्य के सभी अनुसूचित जाति समाज के लोगों के हक और अधिकार के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में दलित समाज पर अत्याचार बढ़ा है। आज झारखंड के कई हिस्से में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ अन्याय की घटनाएं आम हो गई हैं। पीरटांड़ की 2 महिलाओं के पीएम आवास को वन विभाग द्वारा गिरा दिया गया। बाउरी ने कहा कि इस मामले को विधानसभा में भी सरकार के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अभी तक सरकार ने उन पीड़ित महिलाओं को वापस घर देने के लिए कोई कदम नहीं उठाई है। ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा लंबी लड़ाई लड़ने की रूपरेखा तैयार कर रही है। उन्होंने कहा बैठक में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की आगामी 3 महीने के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस, ज्योतिबा फुले जयंती, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती, स्वच्छता अभियान, प्रदेश एवं जिला प्रशिक्षण कार्यकम आदि को सफलतापूर्वक आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। बैठक को मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जीतूचरण राम एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बृजमोहन राम ने संबोधित किया। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री, मोर्चा, जीतूचरण राम, प्रदेश प्रभारी, मोर्चा, ब्रजमोहन राम, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज पासवान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति एवं जिलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles