एसीबी ने रिम्स में क्लर्क को घूस लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
पेंशन की रकम से मांग रहा था रिश्वत

रांची : रांची एसीबी की टीम ने रिम्स के लिपिक को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुंदन कुमार को एसीबी ने 5000 घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंशन शाखा में कार्यरत लिपिक कुंदन कुमार, शैलेंद्र कुमार तिवारी से न्यू पेंशन योजना के तहत मिलने वाली रकम के लिए पांच हज़ार की रिश्वत मांगी थी। न्यू पेंशन योजना के तहत शैलेंद्र कुमार तिवारी को कुल 3,48,578 मिलने वाला था। शैलेंद्र कुमार तिवारी 31 जनवरी 2022 को रिटायर हो चुके हैं। शैलेंद्र कुमार तिवारी खेलगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी शैलेंद्र तिवारी ने गुरूवार को एसीबी को दी थी। एसीबी को जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को एसीबी की टीम ने कार्यवाई करते हुए कुंदन कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। कुंदन कुमार बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।