पचास करोड़ की लागत से झारखंड के 10 हजार स्कूल होंगे दुरुस्त

जल्द शुरू होगी चयन प्रक्रिया

रांची : झारखंड के 10 हजार स्कूलों को दुरुस्त किया जाएगा। यहां की आधारभूत संरचनाओं को सुधारा जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 10 हजार स्कूलों को शामिल किया गया है। स्कूलों के रंग-रोगन सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने का काम अगले तीन साल तक चलेगा। तीन वित्तीय वर्ष में 35 हजार से अधिक स्कूलों की आधारभूत संरचना ठीक की जाएगी। प्रति स्कूल 50 हजार रुपए खर्च होंगे। इस तरह कुल पांच करोड़ रुपए खर्च किए जाएगे।

राज्य सरकार अपने मद से खर्च कर रही राशि

बताते चलें कि स्कूलों को बेहतर और दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार अपने मद से पैसे खर्च करने जा रही है। पहले चरण के लिए इसबार के बजट सत्र में 50 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वो 10 हजार स्कूल कौन होंगे जिन्हें दुरुस्त किया जाएगा इसके लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा दिशा-निर्देश इसी माह के पहले हफ्ते दिया जाएगा। बताते चलें कि ऐसे स्कूलों के चयन में वर्तमान में उसकी आवश्यकता व विद्यार्थियों के नामांकन को प्राथमिकता दी जाएगी।

केंद्र ने राशि में की कटौती तो राज्य सरकार ने की पहल

समग्र शिक्षा अभियान के तहत हर स्कूल को अनुदान के रूप में राशि दी जाती है। यह राशि न्यूनतम 10 हजार और अधिकतम एक लाख तक होती है। इसमें केंद्र की ओर से 60 फीसदी और राज्य सरकार कि ओर से 40 फीसदी राशि होती है। इस साल केंद्र ने अपने हिस्से में कटौती की। इसके बाद केंद्र का हिस्सा केवल 136 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने अपनी ओर से राशि देने का निर्णय लिया है।

Show More

Related Articles