झारखंड सरकार के बजट में किसानों को मिल सकता है तोहफा, 3 मार्च होगा बजट पेश
बजट में किसानों के लिए 400 करोड़ का प्रावधान कर सकती है

रांची : इस बार हेमंत सरकार के बजट में किसानों को तोहफा मिल सकता है। तीन मार्च को सदन में बजट पेश किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव झारखंड विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इससे पहले 2 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी। जानकारी के अनुसार कि हेमंत सोरेन की सरकार इसबार किसानों को राहत पहुंचाने के लिए काफी कुछ ऐलान कर सकती है। अगले वित्तीय वर्ष के बजट में किसानों के लिए 400 करोड़ का प्रावधान कर सकती है। बताया तो यह भी जा रहा है कि बजट आकार बढ़ाने के बजाए सरकार इसबार चुनिंदा योजनाओं पर फोकस करेगी। ऐसी योजनाएं जिसका प्रत्यक्ष लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे। इस बार बजट में सरकार गरीब और छोटे किसानों पर फोकस कर सकती है। सरकार गरीबों और किसानों को बड़ी राहत दे सकती है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया जा सकता है। बेरोजगारी दूर करने के लिए विशेष पहल की जा सकती है। सरकार की कोशिश हर वर्ग को राहत देने की हो सकती है।