बजट सत्र : शिक्षा मंत्री बोले, गैर सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की नियुक्ति नियमावली जल्द बनेगी
घोड़े पर सवार होकर विस पहुंची अंबा

रांची : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन सदन में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि बहुत जल्द गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति नियमावली तैयार होगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। यह भी कहा कि पिछली सरकार ने गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में नई नियुक्ति पर 31 मार्च 2019 में रोक लगा दी थी। जिसे वर्तमान सरकार ने हटा दिया है।
विधायक बंधु ने उठाया मामला
विधायक बंधु तिर्की ने मंगलवार को अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से सरकार से यह सवाल किया कि 31 मार्च 2019 को नई नियुक्ति में रोक लगाने के कारण 219 नई नियुक्ति भी प्रभावित हुई थी। उन्होंने का आग्रह किया।
घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची अंबा
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची। उन्होंने बताया कि महिला दिवस के मद्देनजर उन्होंने यह कदम उठाया। विधानसभा पहुंचने पर मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें महिला दिवस की बधाई दी।