गोड्डा के पूर्व विधायक स्व. मनोहर टेकरीवाल के भाई संजीव टेकरीवाल ने ली भाजपा की सदस्यता
सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र देकर पार्टी में उनका स्वागत किया

रांची : भाजपा के गोड्डा से पूर्व विधायक रहे स्व. मनोहर टेकरीवाल के सहोदर भाई संजीव टेकरीवाल ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र देकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक साह एवं मनोज कुमार साह ने भी सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, कोषाध्यक्ष दीपक बंका सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने टेकरीवाल का स्वागत किया।