नया मौलवी ज्यादा प्याज खाता है, जानें किसे बोले सीपी सिंह
साहेबगंज गंगा नदी इलाके में हो रही है तस्करी, गंगा नदी थाने का गठन की मांग

रांची : विधायक अंनत ओझा ने साहेबगंज में गंगा नदी थाना की सृजन का मामला उठाया। बोर्डर में तस्करी हो चल रही है। गोली चलती है। गंगा क्षेत्र में थाना बनना चाहिए। पिछली सरकार में एक सदस्य के नाते उसमें था। क्या जनता के मुद्दे को उठाना बंद कर दें। 600-700 राऊंड गोली चली है। क्या रिपोर्ट दें। बंग्लादेश से तस्करी होती है। इसे किसी जाति-धर्म का मामला नहीं है। यह जनहित का मुद्दा है। अगर जनप्रतिनिधि होने के नाते सवाल नहीं उठाएंगे तो कैसे होगा। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि आप भाजपा से उम्मीद कैसे कर सकते हैं। यही काम उनका है। विकास कार्य को बाधित करेंगे। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि मंत्री जी बहुत वरिष्ठ हैं, अच्छा जवाब दे रहे थे। एक ही आग्रह कि कोई भी सदस्य है उनका जवाब दें। आपके दल में एक दो जुमरा भी है। नया मौलवी ज्यादा प्याज खाते हैं। प्रदीप यादव का हाल अभी यही है। प्रदीप यादव ने रंधीर सिंह की बातों को दुध-भात के तौर पर लिए जाने की बात कही। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पिछली सरकार में आप इस सवाल को भेजे थे। 2018-17 में भेजे थे। मगर आप नहीं करा पाए। हम इसे करेंगे। विश्वास दिलाना चाहत हूं कि इसे बहुत जल्द करेंगे। सच को स्वीकार करना चाहिए। केवल विधानसभा और अखबारों में उठाने से कुछ नहीं होगा। बार-बार एक ही चीज को टारगेट किया जाता है। हम सभी के लिए हैं। गलत का प्रतिकार करते हैं। केवल सवाल उठाने के लिए नहीं होना चाहिए। पहले तो नक्सा क्लीयर हो जाना चाहिए। हम इसे दिखवा लेते हैं बनवाएंगे, थाना बनाएंगे।