सदस्यता अभियान में राजद युवा प्रकोष्ठ झारखंड में 60 लाख नए सदस्य बनाएगी : रंजन
राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान प्रारंभ,60 लाख नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा

रांची : झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो गया है। सभी नेता इसको सफल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं राजद युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने मुझे फिर से मौका दिया है। मैं पूरी ईमानदारी से पार्टी संगठन के लिए काम करूंगा। साथ ही कहा कि आनेवाले तीन से चार महीने के अंदर 60 लाख नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। वहीं भाषा विवाद पर कहा कि राजद हमेशा भोजपुरी। मगही भाषा के पक्ष में खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। झारखंड सरकार ने बोकारो और धनबाद जिले से भोजपुरी मगही भाषा को क्षेत्रीय सूची से हटाया है। इसका राजद विरोध करती है। हमलोग जल्द ही सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर इसपर बात करेंगे।