रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान का ऑनलाइन किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर रांची स्थित कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, मंत्री चंपई सोरेन सहित कई सांसद, राज्यसभा सांसद,विधायक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसके अलावा झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर माननीय राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
रिपोर्ट- अमर कुमार मिश्रा, रांची