डॉ इरफान ने कह दी बड़ी बात, सांसद पीएन सिंह पान में लगाएंगे चूना
झारखंड में पूर्व की भाजपा सरकारों और धनबाद के सांसद पीएन सिंह पर हमला बोला

रांची : अपने बयानों ने लाइमलाइट में रहने वाले झारखंड के कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने फिर एक विवादस्पद बयान दिया है। नाव हादसे के लिए झारखंड में पूर्व की भाजपा सरकारों और धनबाद के सांसद पीएन सिंह पर हमला बोला है। साथ ही कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अच्छा काम कर रहे हैं। वह धनबाद और जामताड़ा के बीच बराकर नदी पर बारबेंदिया पुल बनवाएंगे। झारखंड में भाजपा के अधिकांश सांसद व विधायक बाहरी हैं। इनको झारखंड के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह के पान में इसबार धनबाद के लोगों को चूना लगाने की जरूरत है। धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह पान खाने के शौकीन हैं। इसे लक्ष्य कर इरफान ने निशाना साधा। सांसद सिंह को अगले चुनाव में हराने के लिए जनता से अपील की।