श्रम मंत्री ने लोगों की जानी समस्याएं, कार्रवाई के निर्देश
राज्य भर की विभिन्न जगहों से आए लोगों से मिले

रांची : राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मंगलवार को लोगों की समस्याएं जानी। उसपर कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। रांची के रातू रोड स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत उन्होंने लोगों से मुलाकात की। राज्य भर की विभिन्न जगहों से आए लोगों से मिले। उनकी समस्याओं से अवगत हुए और उससे जल्द निदान का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दूरभाष के माध्यम से मामलों को निष्पादित भी किया।