झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी
24-25 फरवरी को हल्के के माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया

रांची. झारखंड में एकबार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई जिलों में इस हफ्ते 24 और 25 फरवरी को बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गयी है। जानकारी के अनुसार 24 और 25 फरवरी को हल्के के माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया। हालांकि सोमवार को झारखंड के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप रहेगी। विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र एकबार फिर से पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होगा। इसी वजह से 22 फरवरी को दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की चपेट में होगा। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। झारखंड के कुछ जिलों में 23 फरवरी से ही बादल छाने लगेंगे। वहीं 24-25 फरवरी को कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।