भारतीय संविधान एवं अल्पसंख्यक के अधिकारों पर सेमिनार का आयोजन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंखयक विभाग के तत्वावधान में कांग्रेस भवन रांची मे भारतीय संविधान एवं अल्पसंख्यक अधिकारों के कानून विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंखयक विभाग के तत्वावधान में आज अपराह्न 02 बजे कांग्रेस भवन रांची मे भारतीय संविधान एवं अल्पसंख्यक अधिकारों के कानून विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी उमैर खान मुख्य रूप से शामिल हुए। जबकि सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शम्सरवीस रैन एवं रूबी खान जी उपस्थित होकर उक्त विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
सेमिनार में शम्सरवीस रैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय संविधान में आर्टिकल 29 और 30 में अल्पसंख्यकों के लिए जो अधिकार दिये गये हैं उन अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही नारी सशक्तिकरण और शिक्षा पर जोर दिया। वहीं राजस्थान से रांची पहुंची सोशल एक्टीविस्ट रबी खान ने कहा कि संविधान में जो हक दिया है उस हक के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही अपने हक और अधिकार के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रभारी उमैर खान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया।
सेमिनार का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने किया। इस दौरान उन्होंने आये हुए आगंतुकों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा कहा कि भारतीय संविधान एवं अल्पसंख्यक अधिकारों के प्रति कंाग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं को जागृत होने की जरूरत है। बेहतर समाज व संगठन तभी बन पाता है जब उस समाज एवं संगठन के लोग पूर्णता जागरूक रहते हैं।
इस अवसर पर एडवोकेट परवेज़ आलम, हमायूँ, रशीद खालिद जिया रस्मी जिया उल्लाह अंसारी, इम्तियाज़ असरफ खुर्शीद आलम कैसर इमाम नौशाद आलम मुजम्मिल अहमद मोहम्मद ज़ब्बार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रवक्ता गुलाम रब्बानी, तनवीर खान, तारिक अनवर, अख्तर अली, मो इसराफिल, डॉ शजदा, अधिवक्ता गुलरेज सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
रिपोर्ट- अमर कुमार मिश्रा, रांची