अंबा प्रसाद के बहाने कांग्रेस की महिला विधायक ने हेमंत को लिया निशाने पर

नीरज पूर्णिमा सिंह ने अपने ट्वीट में झारखंड भाजपा को भी टैग किया है

रांची : बड़ाकागांव की विधायक अंबा प्रसाद के बहाने कांग्रेस की महिला विधायकों ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया है। दोनों ने ट्वीट कर अपनी बातें कही है। उनके ट्वीट के बाद कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। झरिया की विधायक नीरज पूर्णिमा सिंह ने अपने ट्वीट में झारखंड भाजपा को भी टैग किया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा को लेकर शुरू हुआ। दरअसल बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद महाशिवरात्रि पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा करने गई थी। वह वीआइपी गेट से घुस गई। इसे लेकर मंदिर की व्यवस्था में लगे लोगों से कहा-सुनी हुई। इसका वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय ने हेमंत सरकार को निशाने पर लिया। इसके बाद झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मोर्चा खोल दिया। महागामा विधायक के बाद झरिया विधायक ने भी इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह अस्वीकार्य है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी। यदि हम किसी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला के अधिकारों और सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते हैं तो हम महिला दिवस पर झूठे व्याख्यान नहीं दे सकते।

Show More

Related Articles