झारखंड : गजराज का तांडव, महिला को पटक पटक कर मारा डाला
गजराज यमराज बन गए, कई घरों को किया ध्वस्त

रांची : झारखंड में हाथियों का आतंक जारी है। गजराज यमराज बन गए हैं। तमाड़ में हाथी ने एक महिला को पटक-पटक कर मारा डाला। महिला की पहचान फूलो देवी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की रात लगभग नौ बजे हाथियों का एक झुंड गांव में घुस गया। इसके बाद हाथियों ने उत्पात मचाते हुए पांच घरों को तोड़ कर ध्वस्त कर दिया। साथ ही घर में रखे अनाज को भी चट कर गए। इसी बीच घर में अकेली सो रही फूलो देवी के घर को भी ध्वस्त कर दिया। हाथियों ने सूंड़ से खींचते हुए महिला को बाहर निकाला और पटक-पटक कर मार डाला। हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया और महिला को पटक कर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग नौ बजे हाथियों का एक झुंड गांव में घुस गया। हाथियों को देखते ही ग्रामीण मशाल और ढोल-नगाड़े के साथ उसे भगाने का प्रयास किए, लेकिन नाकाम रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद हाथियों ने उत्पात मचाते हुए पांच घरों को तोड़ कर ध्वस्त कर दिया। साथ ही घर में रखे अनाज को भी चट कर गए। इसी बीच घर में अकेली सो रही फूलो देवी के घर को भी ध्वस्त कर दिया। हाथियों ने सूंड़ से खींचते हुए महिला को बाहर निकाला और पटक-पटक कर मार डाला। घटना की सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि ॠषिकेश महतो के साथ वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन कर मृतका के परिजनों को मुआवजे का प्रथम किस्त 50 हजार रूपए दिया गया। घायल वीर सिंह लोहरा को भी 10 हजार रूपए मुआवजा दिया।
पीड़ितों को दिया राशन
बताया जाता है कि टीम ने बेघर हुए पांच परिवारों को विधायक विकास मुंडा के निर्देश पर प्रतिनिधि ॠषिकेश महतो ने 25-25 किलो राशन, बर्तन और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया। जानकारी के अनुसार जब वन विभाग की टीम एवं विधायक प्रतिनिधि ॠषिकेश महतो गांव पहुंचे तो ग्रामीण ने हंगामा किया। वे क्षेत्र में लगातार हाथियों के हो रहे हमले की बात उठाई। उन्होंने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। आखिर में विधायक प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत किया। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।