गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत
दो आपस में भाई-बहन, जबकि तीसरा फुफेरी बहन थी

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां के बड़काकाना ओपी क्षेत्र के उरलूंग में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इसमें दो लकड़ी और एक लड़का शामिल है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक बच्चे घर से खेलने निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे। इसके बाद उन्होंने खोजबीन शुरू की। उन्हें घर के पीछे रेलवे द्वारा निर्माण कार्य के दौरान बनाएं गए गड्ढे के पास चप्पल और कपड़े दिखा। खोजबीन करने पर बच्चों के शव गड्ढे से निकाले गए। बच्चे 6, 9 और 10 वर्ष के थे। तीनों बच्चे एक ही घर के थे। दो आपस में भाई-बहन, जबकि तीसरा फुफेरी बहन थी। मृतक बच्चे अश्विनी उरांव के थे। बेटा सुजल (6) और बेटी शैली (10) थी। मृतक अन्य बच्ची राय बचरा (रांची) निवासी की बेटी कृति (9) थी। सुजल वर्ग एक और शैली वर्ग पांच में पैराडाइज पब्लिक स्कूल हेहल में पढ़ते थे। ग्रामीणों ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की है कि रेलवे ने जितने भी क्षेत्र में गड्ढे किए हैं उन्हें तत्काल भरा जाए।