सरयू राय ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मुलाकात

क्या सरयू राय के सहारे झारखंड की राजनीति में ‘आप’ ले रही है एंट्री?

जानें माजरा

रांची : झारखंड के कद्दावर नेता सरयू राय ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया से मुलाकात की है। इस मुलाकात से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी अब झारखंड में अपना विस्तार करने वाली है और सरयू राय के सहारे वह यहां की राजनीति में पैर जमाना चाहती है। एक समय भाजपा के कद्दावर नेता रहे सरयू राय आज किसी पार्टी में नहीं है और निर्दलीय के रूप में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को 2019 के चुनाव में हरा चुके हैं। झारखंड के निर्दलीय विधायक सरयू राय अमृतसर रवाना होने से पहले उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुलाकात की। सरयू राय के मुताबिक आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा कि वह अपनी अगली दिल्ली यात्रा पर एक औपचारिक बैठक के लिए समय निकालें। सरयू राय ने खुद ट्वीट कर यह लिखा है कि दिल्ली हवाई अड्डा पर वहा के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भेंट हो गई। वे रोड-शो के लिए अमृतसर जा रहे थे। विभिन्न विषयों पर बात हुई, पुरानी स्मृतियां ताज़ा हुईं। अगली बार दिल्ली आने पर औपचारिक भेंट के लिए कहा। पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत से पार्टी के नेता खासे उत्साहित हैं। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कर दी है कि पार्टी अब रुकने वाली नहीं है और देश में अपने विस्तार की ओर तेजी से बढ़ रही है। झारखंड के कद्दावर नेता और फिलहाल निर्दलीय विधायक सरयू राय ने एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है, जिससे यह सहज ही कयास लगाया जा सकता है कि आप अब झारखंड में भी अपना पैर पसारना चाहती है। दरअसल, इस तस्वीर में सरयू राय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया के साथ बैठक कर रहे हैं।

झारखंड के कद्दावर नेता हैं सरयू राय

सरयू राय झारखंड में कद्दावर नेता हैं। एक समय वे भाजपा के मजबूत नेता के रूप में मशहूर थे, लेकिन भाजपा से उनका नाता टूट चुका है। 2019 में उन्होंने भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनाव में पराजित कर अपनी मजबूती का परिचय था। फिलहाल वे किसी पार्टी में नहीं है। इसलिए यह कयास लगाना स्वभाविक है कि सरयू राय के सहारे आप झारखंड की राजनीति में एंट्री ले रही है।

Show More

Related Articles