फरवरी में जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1.33 लाख करोड़

झारखंड का 9 फीसदी बढ़ा

रांची : फरवरी 2022 में देश में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपए का रहा। देश में पांचवीं बार जीएसटी संग्रह ने 1.30 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार किया। फरवरी 2022 के दौरान राजस्व संग्रह पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 18 प्रतिशत अधिक और फरवरी 2020 के जीएसटी राजस्व से 26 प्रतिशत अधिक है। झारखंड में जीएसटी संग्रह में 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक सकल जीएसटी संग्रह में सीजीएसटी 24,435 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 30,779 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 67,471 करोड़ रुपए (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 33,837 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 10,340 करोड़ रुपए (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 638 करोड़ रुपए सहित) शामिल हैं। सरकार ने आईजीएसटी से 26,347 करोड़ रुपए का सीजीएसटी और 21,909 करोड़ रुपए का एसजीएसटी में निपटान किया है। फरवरी 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 50,782 करोड़ रुपए और एसजीएसटी के लिए 52,688 करोड़ रुपए रहा। फरवरी 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में संग्रह किए गए जीएसटी राजस्व से 18 प्रतिशत और फरवरी 2020 में जीएसटी राजस्व से 26 प्रतिशत अधिक है। इस मास के दौरान, वस्‍तुओं के आयात से प्राप्‍त राजस्व 38 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेन-देन से प्राप्‍त राजस्‍व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्‍त राजस्व की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया है। जीएसटी लागू होने के बाद से, पहली बार जीएसटी उपकर संग्रह 10,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया है, जो कुछ प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से ऑटोमोबाइल बिक्री में रिकवरी होने का सूचक है। आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2021 में राजस्‍व संग्रह 2,321 करोड़ रुपए था। यह फरवरी 2022 में बढ़कर 2,536 करोड़ रुपए हो गया। पड़ोसी राज्‍य ओडिशा में संग्रह में 23 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 2 प्रतिशत, बिहार में 7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Show More

Related Articles