मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया
केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने मंगलवार को अपने गांव मुस्तफ़ापुर पहुँचे। जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया।

केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने मंगलवार को अपने गांव मुस्तफ़ापुर पहुँचे। जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान केक भी कांटा और उनकी लंबी आयु की कामना की। मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि आज के दिन को बिहार के लिए अलौकिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार ही नहीं देश की सेवा करते रहे हैं और आगे भी करते रहें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार का चहुमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के बजट मे रोजगार, स्वरोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा ।