भाजपा प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया दो दिवसीय प्रवास पर झारखंड आएंगे

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

रांची : 8 मार्च को भाजपा प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया दो दिवसीय प्रवास पर झारखंड आएंगे। विभिन्न बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड के संगठन प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया शामिल होंगे। 8 मार्च मंगलवार को अपने दो दिवसीय प्रवास पर रांची आएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी। साहू ने बताया कि सैकिया मंगलवार को सुबह सेवा विमान से रांची आएंगे और जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए रामगढ़ जाएंगे। बताया कि वे अपराह्न में रांची ग्रामीण ज़िला अंतर्गत ओरमांझी मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। साहू ने बताया कि 9 मार्च को प्रदेश कार्यालय में प्रातः 10 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित है, जिसमें प्रदेश प्रभारी का मार्गदर्शन होगा।

Show More

Related Articles