भाजपा विधायक के खिलाफ अर्धनग्‍न प्रदर्शन

जमीन हड़पने के आरोप में महिला शुक्रवार को लोग धनबाद में धरने में बैठे

रांची : बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ अर्धनग्‍न प्रदर्शन किया गया। उनपर एक महि‍ला की जमीन हड़पने का आरोप है। हालांकि विधायक ने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। इसे पूर्व मंत्री जलेश्‍वर महतो की साजिश करार दिया। विधायक पर लगे जमीन हड़पने के आरोप को लेकर महिला के समर्थन में शुक्रवार को लोग धनबाद में धरने में बैठे। इस दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन किया। महिला को न्याय दिलाने की मांग की। इस बारे में विधायक ने कहा कि आरोप निराधार है। यह सब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो की साजिश है। मैं ऐसे झूठ से घबराने वाला नहीं। कांग्रेस सत्ता में है चाहे तो पूरे मामले की जांच करा ले। आरोप लगाने वाली महिला अपनी जमीन का पेपर क्यों नहीं दिखाती। अगर उसने मंदिर निर्माण को लेकर जमीन दिया है, तो मैं उसे तोड़वा दूंगा।

Show More

Related Articles