धनबाद के सिंह मेंशन और रघुकुल फिर आमने-सामने, राजापुर परियोजना में पांच राउंड फायरिंग

धनबाद : धनबाद के सिंह मेंशन और रघुकुल फिर आमने-सामने हो गए हैं। राजापुर परियोजना में वर्चस्व की जंग जारी है। गुरुवार की अहले सुबह बीसीसीएल की राजापुर परियोजना में सुबह पांच चक्र गोली चली। बाइक पर सवार होकर युवक पहुंचे। फायरिंग कर चलते बने। बताते चलें कि यहां पहले से सिंह मेंशन कुंती गुट का कब्जा है। पूर्णिमा नीरज सिंह के विधायक बनने के बाद रघुकुल गुट वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं। इसे लेकर दोनों गुटों के बीच संघर्ष होता रहा है। फायरिंग के बाद यहां काम करने वाले मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पाकर झरिया थाना पुलिस और सीआइएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। तब तक बाइक सवार अपराधी फायरिंग कर डेको आउटसोर्सिंग भगतडीह के रास्ते होते हुए भाग गए।

Show More

Related Articles