बिहार: उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भाजपा की जीत पर दी बधाई

बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जनता ने 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया है।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जनता ने 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य सरकार ने बेहतर काम किया यही कारण है कि जनता ने मौका दिया है। इसके लिए हम जनता को धन्यवाद देते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मतदाताओं का रुझान सामने आ रहा है यह 2024 के लिए शुभ संकेत है।

वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व अब खत्म हो गया है वह बस एक क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह जाएगी।

Show More

Related Articles