दस लाख के इनामी नक्सली सुरेश मुंडा समेत दो नक्सलियों ने किया सरेंडर
पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले में भी था शामिल

रांची : पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को दस लाख का इनामी सुरेश मुंडा समेत दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। रांची जोनल आईजी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दस लाख इनामी सुरेश मंडा और दो लाख का इनामी लोदरो मुंडा ने सरेंडर किया। सुरेश मुंडा बुंडू के बाराहातू का रहने वाला है। सुरेश सिंह मुंडा पर 67 मामले दर्ज हैं। वह पिछले 25 वर्षो से भाकपा माओवादी संगठन में सक्रिय था। लोदरो मुंडा पर 54 मामले दर्ज है। पिछले दिनों चार जनवरी को मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले में सुरेश सिंह मुंडा भी शामिल था।