पेटरवार दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाजपा विधायक अमर बाउरी
रांची सहित पूरे राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन भाजपा विधायक अमर बाउरी धरने पर बैठे। विधायक ने पेटरवार में बीते दिनों हुए एक दलित लड़की के दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त है। राज्य सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में लगातार विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जिस वजह से आए दिन हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों को पुलिस का भय नहीं है।