बिहार दिवस को ले सभी तैयारियां पूरी, 3 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण 3 वर्षों बाद बिहार दिवस का आयोजन हो रहा है।

22 मार्च को बिहार दिवस है। जिसे लेकर राजधानी पटना के गांधी मैदान में तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण 3 वर्षों बाद बिहार दिवस का आयोजन हो रहा है। बिहार दिवस को लेकर पटना के गांधी मैदान को तैयार किया गया है। गांधी मैदान में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष बिहार दिवस का थीम जल जीवन हरियाली होगा। कार्यक्रम में लोगों को मनोरंजन करने के लिए कई बड़े कलाकार भी आएंगे। वही पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। जिसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान के बाहरी परिसर के सभी वेंडरों को हटाया जाएगा। वही गांधी मैदान के चारों ओर कड़ी पुलिस व्यवस्था की जाएगी। पटना के एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों का कहना है कि पूरे गांधी मैदान में और उसके बाहर लगभग साढे 400 पुलिसकर्मी और अधिकारी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। गौरतलब है कि 3 साल बाद बिहार दिवस का आयोजन हो रहा है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग के आने की संभावना है। इसे लेकर पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद रहेगी। गांधी मैदान में अस्थाई थाना बनाया गया है। वही गांधी मैदान में नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।जिसमें 24 * 7 पुलिस की टीम रहेगी। गांधी मैदान में बिहार दिवस में शामिल होने वाले सभी लोगों की प्रवेश से पहले जांच की जाएगी। सादे लिबास में भी पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेगी। ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे।

Show More

Related Articles