हाथियों से जानमाल की क्षति पर मुआवजा वृद्धि का प्रस्ताव विचाराधीन

4 लाख से 6.50 लाख करने पर सरकार कर रही विचार

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन राज्य के कई जिलों में हाथियों द्वारा जानमाल, घरों के तोड़-फोड़ एवं खेतों की खड़ी फसल को नुकसान के बाद राज्य सरकार वर्तमान में 4.50 लाख रुपए मुआवजा देती है, जिसे 6 लाख रुपए करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाडी के पूछे सवाल पर मंत्री चंपई सोरेन ने जवाब दिया है।

नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा

विक्सल कोंगाडी ने सिमडेगा जिले में हाथियों द्वारा किए जा रहे जानमाल के नुकसान के बाद क्षतिपूर्ति की राशि और नुकसान हुए सारी चीजों के लिए दिए जानेवाले मुआवजे की राशि को बहुत कम बताया। इस पर चंपई सोरेन ने कहा कि वर्तमान में मुआवजे का भुगतान 18 सितंबर 2017 में उल्लेखित प्रावधान के तहत किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अभी तक 119.736 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया गया है। मुआवजा वृद्धि का प्रस्ताव विचाराधीन है। इस पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

Show More

Related Articles