भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिहारी हैं कि झारखंडी बताएं : शैलेंद्र महतो
बाबूलाल मरांडी ने कानून को झारखंड में भी लागू करने की कोशिश की थी

रांची : पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश कहते हैं कि खतियान आधारित 1932 स्थानीय नीति और नियोजन नीति आदि समाज में समरसता तोड़ने का विषय है। दीपक प्रकाश से मेरा कहना है कि वह स्पष्ट करें कि आप बिहार के हैं या झारखंड के? ज्ञातव्य है कि झारखंड राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी प्रथम मुख्यमंत्री बने और उन्होंने बिहार राज्य की हर नियम, कानून को झारखंड में भी लागू करने की कोशिश की थी, उसमें स्थानीय नीति भी थी। जिस तरह बिहार में खतियानधारी को स्थानीय माना गया है। भाजपा कब तक झारखंड और बिहार के मामले में डबल रोल करती रहेगी?