पटना : नीतीश कैबिनेट में आज 35 एजेंट पर मोहर लगी इस बैठक में सरकार ने किसानों के लिए हर खेत को जल देने पर के लिए 2,190 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सीएम कृषि विद्युत संबंध योजना के दूसरे फेज के लिए राशि स्वीकृत की गई है। किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगा.
डायल 112 का किया गया विस्तार
शहर से दूर गांवों में इमरजेंसी सेवा की शुरुआत की जा रही है। 112 नंबर पर कॉल कर आकस्मिक सेवा का लाभ अब मिलेगा। पुलिस, एंबुलेंस और आग लगी की घटना की जानकारी इस इंट्रीगेटेड सर्विस मिलेगी। इसको लेकर सरकार 766 करोड़ 31 लाख रुपए खर्च करेगी.
बिहार चालक भर्ती नियमावली में तब्दीली
बिहार में चालक भर्ती की नियमावली बदलाव किया गया है। राज्य में हर विभाग में वाहन चालक की बहाली तकनीकी चयन आयोग करेगा। वाहन चालक भर्ती एवं सेवाशर्त संशोधन नियमावली 2023 की स्वीकृति दी गई है।
जल संसाधन विभाग के 9 एजेंडों पर लगी मुहर
लोरिया डिस्टलरी पं. चंपारण के कर्मियों के बकाया को लेकर दी गई स्वीकृति
पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
![](https://manavadhikarsandesh.com/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image-1752484240-1699011283576.jpg)
![Manavadhikar Sandesh](https://secure.gravatar.com/avatar/33ca2161eb64f7440fa28f3c0e5e4c42?s=96&r=g&d=https://manavadhikarsandesh.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)